कभी इस विंबल्डन चैंपियन का फिगर देखकर डर गए थे फैंस, मगर अब..
नई दिल्ली। किसी भी स्पोर्ट्स के लिए फिटनेस सबसे जरूरी होती है। इस बार फ्रेंच ओपन के दौरान पूर्व टेनिस स्टार की मौजूदगी भी कुछ इसीलिए सुर्खियों में रही थी। दरअसल 2013 की विंबल्डन चैंपियन को फ्रेंच ओपन के लीजेंड डबल्स में खेलता देख उनके फैंस एकटक देखते रह गए थे। दरअसल फ्रांस की टेनिस स्टार 32 वर्षीय मैरियोन बारतोली का 12 महीने पहले आश्चर्यजनक रूप से 19 किलो ग्राम वजन घट गया था। बार्तोली का वह कमजोर शरीर देख उनके फैंस काफी निराश हो गए थे।

रद्द करना पड़ा था मैच
दरअसल पिछले साल जून (2016) में उनके पतले-दुबले शरीर को देखकर ऑल इंग्लैंड क्लब (विंबल्डन) में महिलाओं के इन्विटेशनल डबल्स प्रदर्शन मैच को रद्द करना पड़ा था। उस वक्त बार्तोली ने वजन घटने के पीछे की वजह को यह कहते हुए टाल दिया था कि यह स्वाभाविक है, क्योंकि उनके माता-पिता भी इसी तरह के हैं।

वायरस ने बिगाड़ा था हाल
जब बार्तोली की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने हॉस्पिटल में दिखाया। हॉस्पिटल से बार्तोली ने कई फोटो पोस्ट कर खुलासा किया कि किसी मिस्ट्री वायरस के चलते उनका यह हाल हुआ। उस वायरस ने उनके पेट की भोजन प्रक्रिया की क्षमता पर हमला किया है।

सेरेना विलियम्स ने कहा था- हड्डियां दिख रही हैं
बार्तोली ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पिछले जुलाई में विंबल्डन टूर्नामेंट के दौरान इतनी कमजोर थी कि होटल की सीढ़ियां भी नहीं चढ़ पाती थी। उन्होंने कहा- 'मेरी अच्छी दोस्तों में से एक सेरेना विलियम्स ने मुझसे कहा था, 'मैरियोन, तुम्हारी सभी हड्डियां दिख रही हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
