अपराजेय नहीं हैं बोल्ट : पॉवेल
वेबसाइट 'स्पोर्टिग वर्ल्ड डॉट कॉम' के मुताबिक अगले वर्ष आयोजित होने वाले युवा ओलंपिक खेलों के प्रचार के लिए सिंगापुर पहुंचे पॉवेल ने कहा, "बोल्ट को हराने के लिए मैंने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही हमारा सामना होगा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि वह अपराजेय नहीं हैं।"
पॉवेल ने 100 मीटर स्पर्धा के लिए 9.72 सेकेंड का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला है जबकि बोल्ट ने इस स्पर्धा में 9.58 सेकेंड समय के साथ विश्व रिकार्ड स्थापित किया है। अगले वर्ष बोल्ट और पॉवेल आईएएएफ डायमंड लीग में आमने-सामने होंगे। इस दौरान अमेरिका के एथलीट टायसन गे भी इन दोनों को चुनौती देंगे।
पॉवेल ने कहा कि वह बोल्ट द्वारा स्थापित 9.58 सेकेंड के विश्व रिकार्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, "9.5 सेकेंड में 100 मीटर दूरी नापना संभव है लेकिन मैं 9.4 सेकेंड में यह काम कर पाऊंगा या नहीं, यह कहना मुश्किल है। मैं यह दावा कर सकता हूं कि अगले वर्ष मैं बोल्ट को जबरदस्त चुनौती दूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications