Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्राइस्टचर्च एकदिवसीय : अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ाई न्यूजीलैंड की पारी (लीड-2)

स्कॉट स्टाइरिस 28 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि दूसरे छोर पर केन विलियम्सन 12 बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। कीवी टीम को जीत के लिए 194 रनों की जरूरत है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं।

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। आठवें ओवर में जेमी होव के रूप में उसे पहला झटका लगा। होव ने 25 गेंदों पर तीन चौके तथा एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए।

इसके बाद 12वें ओवर में कप्तान रॉस टेलर भी चलते बने। उन्होंने महज छह रन बनाए। टेलर को डेनियल विटोरी के स्थान पर कप्तानी सौंपी गई है। विटोरी आराम कर रहे हैं।

सलामी बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाज करने उतरे मार्टिन गुपटिल के रूप में न्यूजीलैंड की टीम को तीसरा झटका लगा। गुपटिल ने 39 रन बनाए। उन्होंने 39 गेंदों का सामना सामना किया और चार चौके तथा दो छक्के लगाए।

पाकिस्तान की ओर से सोहैल तनवीर, वहाब रियाज और उमर गुल को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले, सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफीज की शानदार शतकीय पारी और कप्तान शाहिद अफरीदी की अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के समक्ष जीत के लिए 294 रनों की चुनौती रखी।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित की गई पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने उसे इस स्थिति से उबारते हुए अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए।

सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हाफीज ने 115 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 144 गेंदों का सामना किया और 12 चौके तथा दो छक्के लगाए।

कप्तान अफरीदी ने अंतिम ओवरों में महज 25 गेंदों पर 65 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के व पांच चौके लगाए। उमर अकमल ने भी बल्ले से कमाल किया और सिर्फ 29 गेंदों में 44 रन बनाए। उन्होंने चार चौके तथा दो छक्के लगाए।

हाफीज ने अहमद शहजाद के साथ पाकिस्तानी पारी की शुरुआत की लेकिन मैच के दूसरे ही ओवर में टीम साउदी ने शहजाद को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। इस समय पाकिस्तान का स्कोर महज दो रन था। शहजाद अपना खाता भी नहीं खोल सके।

शहजाद का स्थान लेने आए कामरान अकमल भी चौथे ओवर में उस वक्त चलते बने जब टीम का कुल योग आठ था। अकमल ने नौ गेंदों पर छह रन बनाए। साउदी ने अकमल को क्लीन बोल्ड किया।

अकमल का स्थान लेने आए अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान ने जमने की कोशिश की लेकिन चौदहवें ओवर में जैकब ओरम ने उन्हें आउट कर पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। यूनुस ने 22 गेंदों पर 12 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई।

इसके बाद हाफीज और मिस्बाह ने सम्भलकर बल्लेबाजी की और टीम को मुश्किल दौर से उबारने की भरपूर कोशिश की। चौथे विकेट के लिए दोनों ने सर्वाधिक 94 रनों की साझेदारी की। मैच के 37वें ओवर में 35 रनो की पारी खेल मिस्बाह भी चलते बने। उन्होंने 64 गेंदों का सामना किया और एक चौका लगाया।

मिस्बाह का स्थान लेने आए उमर अकमल ने 44 रनों तेज पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा दो छक्के लगाए। अकमल ने हाफीज के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 52 रनों की पारी खेली।

इसके बाद 44वें ओवर में हाफीज भी शतकीय पारी खेलने के बाद आउट हो गए। हाफीज के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान अफरीदी ने अकमल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड की ओर से काइल मिल्स, टीम साउदी और हमिस बेनेट ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि एक विकेट जैकब ओरम में खाते में गया।

विश्व कप से पहले हो रही छह मैचों की इस श्रृंखला में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है। तेज गेंदबाज टिम साउदी (33/5) की घातक गेंदबाजी और जेसी राइडर (55) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने वेस्टपेक स्टेडियम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराया था जबकि क्वींसटाऊन इवेंट्स सेंटर पर खेला गया दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:56 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+