फर्लोग टेलीविजन चैनल 'फॉक्स स्पोर्ट्स' की संवाददाता हैं। कुछ महीने पहले ही दोनों ने मंगनी की थी। इसी वर्ष अक्टूबर में वाटसन ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। अब दोनों की मई के अंत तक शादी कर लेने की योजना है।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार फर्लोग ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि हम मई के आखिर में शादी करेंगे। शेन के क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रमों और मेरे चैनल के साथ प्रतिबद्धाताओं की वजह से हमें ऐसा समय ढूंढ़ना था जहां हम अपने लिए कुछ वक्त निकाल सकें।"
उन्होंने कहा, "मैं अभी यह नहीं कह सकती कि अपने काम की वजह से हम फिलहाल हनीमून पर जा सकेंगे या नहीं। उस वक्त देखेंगे, क्या होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।