पी कश्यप ने थाइलैंड ओपेन में विश्व के नंबर एक चेन को हरा सेमीफाइनल में जगह बनायी
जकार्ता। कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता शटलर परुपल्ली कश्यप ने इंडोनेशिया ओपेन सुपर सीरीज के प्रीमियर में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कश्यप ने दुनिया के नंबर एक शटलर चेन लोंग को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कश्यप इंडोनेशिया ओपेन के सेमीफाईनल में पहुंच गये हैं।
कश्यप ने चेन लोंग को 14-21, 21-17, 21-14 से हराने में सफलता प्राप्त की है। टोंसाक दुनिया में 8वें नंबर के शटलर हैं। इस जीत के साथ ही कश्यप दुनिया के नंबर 12वें शटलर बन गये हैं। विश्व चैंपियन चेन को कश्यप ने दूसरी बार हराया है।
63 मिनट चले बेहतरीन रोचक मुकाबले में पहला सेट 14-21 से हारने के बाद कश्यप ने बेहतरीन वापसी करते हुए लगातार दोनों सेटों में चेन को करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही कश्यप थाइलैंड ओपेन के सेमीफाइलन में पहुंच गये हैं। वहीं दूसरी तरफ ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा महिला युगल के मुकाबले से बाहर हो गयी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
