For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

फ्रैंच ओपन 2019ः सेमीफाइनल में हारे जोकोविच, थिएम और नडाल में होगी खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली। दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकाविच को डोमिनिक थिएम ने फ्रैंच ओपन 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में मात दे दी है। अब चौथी वरीयता प्राप्त थिएम का मुकाबला खिताब के लिए 11 बार के चैंपियन राफेल नडाल से होगा। इस मैच के नतीजे के साथ ही जोकोविच के एक ही समय में सभी चारों ग्रेंड स्लैम कब्जाने का सपना भी टूट गया है।

थिएम ने 32 साल के जोकोविच को 6-2 3-6 7-5 5-7 7-5 से मात दी। यह मैच शुक्रवार को शुरू हुआ था लेकिन खराब मौसम के कारण तीन बार रोकना पड़ा। इस मैच में जीत के साथ ही 25 साल के थिएम पहले ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी बन गए हैं जो दूसरी बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने जीत के बाद कहा कि यह उनके लिए एक अविश्वसनीय दिन था।

इससे पहले क्ले कोर्ट के बेताज बादशाह कहे जाने वाले स्पेनिश सुपरस्टार राफेल नडाल ने एक बार फिर से स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हरा दिया। क्ले कोर्ट पर खेले गए इस मुकाबले में नडाल ने एक बार खुद का आधिपत्य साबित करते हुए फेडरर को फ्रेंच ओपन के पुरुष सिंगल्स के सेमीफाइनल में हरा दिया। यह साल का दूसरा ग्रेंड स्लैम था जहां पर नडाल एक बार फिर से बाजी मार ले गए। विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और मौजूदा विजेता नडाल ने वर्ल्ड नंबर-3 फेडरर को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-2 से मात दी। ये मैच दो घंटे 25 मिनट तक चला। इसी के साथ नडाल ने अपना 12वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के लिए फाइनल में कदम रख लिया है।

इस जीत के बाद नडाल ने कहा, 'रोजर के साथ यहां खेलना शानदार था। मैं उन्हें बधाई देता हूं कि 37 साल की उम्र में भी वह सेमीफाइनल तक पहुंचे। यह अविश्वसनीय है। मैं यहां के प्रशंसकों का भी धन्यवाद करता हूं क्योंकि उनके समर्थन से मैं फिर से फाइनल में पहुंच गया। रोजर के साथ खेलना सम्मान की बात है और उनके साथ मैच हमेशा मुश्किल होता है।'

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 20:32 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+