मैच रैफरी जेफ क्रो ने धौनी के खिलाफ दो मैचों का प्रतिबंध लगाया। जुर्माने स्वरूप भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की मैच फीस में भी 40 फीसदी की कटौती की गई।
इस प्रतिबंध के कारण धौनी कोलकाता और कटक में होने वाले अगले दो मैचों के दौरान मैदान से बाहर रहेंगे। वह दिल्ली में 27 दिसंबर को होने वाले श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच में टीम की कमान फिर संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*