Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेंदबाजों के बूते आस्ट्रेलिया को देंगे कड़ी टक्कर : यूसुफ

समाचार पत्र 'द कूरियर मेल' से बातचीत के दौरान यूसुफ ने कहा कि उनकी टीम की असल ताकत गेंदबाज हैं लेकिन बल्लेबाजों को अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करना होगा।

न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद शुक्रवार को होबार्ट पहुंची पाकिस्तानी टीम को शनिवार से तस्मानिया की प्रांतीय टीम के साथ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है।

यूसुफ ने कहा, "हमारे गेंदबाज एक दिन में 20 विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं। हमें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है। क्षेत्ररक्षण के क्षेत्र में भी हमें सुधार करना होगा।"

यूसुफ ने कहा कि न्यूजीलैंड के साथ नेपियर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में सात विकेट चटकाने वाले लेग स्पिनर दानिश कनेरिया आस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बकौल यूसुफ, "स्पिनरों की मददगार कुछ आस्ट्रेलियाई पिचों पर कनेरिया हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके अलावा मोहम्मद समी की वापसी से टीम की आक्रमण पंक्ति को मजबूती मिली है। हम इसका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+