ट्वेंटी-20 में भारत के खराब प्रदर्शन के लिए मोदी जिम्मेदार : रणातुंगा
रणातुंगा ने कहा कि ट्वेंटी-20 मैचों की बढ़ती लोकप्रियता कुल मिलाकर क्रिकेट के लिए हितकर नहीं है। रणातुंगा ने यह भी मानने से इंकार कर दिया कि ट्वेंटी-20 क्रिकेट के जरिए युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।
रणातुंगा ने कहा, "ट्वेंटी-20 की चमक से शीर्ष स्तर के कुछ सीमित खिलाड़ियों को ही फायदा होता है। यह फायदा भी वित्तीय स्तर तक ही सीमित है। अच्छे क्रिकेट के लिए बल्ले और गेंद के बीच संतुलन जरूरी होता है लेकिन ट्वेंटी-20 में इस तरह की कोई बात नजर नहीं आती। क्रिकेट का यह स्वरूप धन कमाने के लिए तो अच्छा है लेकिन इससे क्रिकेट का हित नहीं होने वाला।"
रणांतुगा ने कहा कि मोदी के कारण भारतीय टीम अपना ट्वेंटी-20 खिताब नहीं बचा सकी। उन्होंने कहा, "इसके लिए मोदी जिम्मेदार हैं। इसमें आईपीएल का भी बराबर का हाथ रहा है। जब हम खेला करते थे, तब देश के लिए खेलने को लेकर ज्यादा जुनून था। देश सर्वोपरि था। पैसा उसका स्थान नहीं ले सकता था। देश के लिए खेलना गौरव था लेकिन आज हालात बदल चुके हैं।"
रणातुंगा ने इस बात को लेकर भी अफसोस जाहिर किया कि इन दिनों क्रिकेट के साथ बहुत से ऐसे लोग जुड़ गए हैं, जिनकी यहां कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसे लोग ट्वेंटी-20 मैचों में रुचि लेंगे। पैसा लगाएंगे, बदले में पैसा कमाएंगे और गायब हो जाएंगे। ऐसे लोगों को क्रिकेट के विकास से सरोकार नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications