श्रीलंकाई टीम की वेबसाइट पर शनिवार को कहा गया है कि मैथ्यूज की जगह आलराउंडर थिसारा परेरा को टीम में शामिल किया गया है।
एंजेलो मैथ्यूज को नागपुर में दूसरे एक दिवसीय मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव पैदा हो गया था। मैथ्यूज ने नागपुर में खेले गए एकदिवसीय मैच में 37 रनों की नाबाद पारी खेलकर श्रीलंका को तीन विकेट से जीत दिलाई थी। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर इस श्रृंखला में बराबरी पर हैं।
गौरतलब है कि एंजेलो मैथ्यूज से पहले श्रीलंकाई टीम के थिलन तुसारा, धम्मिका प्रसाद, मुथैया मुरलीधरन और दिलहारा फर्राडो पहले ही घायल होकर वापस लौट चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।