दक्षिण अफ्रीका ने पार किया 400 रनों का आंकड़ा (लीड-1)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के बल्लेबाज पॉल हैरिस खबर लिखे जाने तक 86 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि फिडेल डी वेट ने 59 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए थे। दोनों बल्लेबाज अब तक 37 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।
मेजबान टीम ने पहले दिन की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए थे। हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस 112 और डुमिनी 38 रनों पर नाबाद लौट थे। दूसरे दिन कैलिस अपने पुराने स्कोर में आठ रन जोड़ने के बाद 120 रन के व्यक्तिगत योग पर जेम्स एंडसरन की गेंद पर पॉल कोलिंगवुड के हाथों लपके गए।
कैलिस ने अपनी 225 गेंदों की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया। यह विकेट 283 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद डुमिनी अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन ग्रीम स्वान ने उन्हें ज्यादा देर तक विकेट पर टिकने नहीं दिया। स्वान ने उन्हें कोलिंगवुड के हाथों कैच कराया। कोलिंगवुड ने अपना चौथा कैच लपका।
डुमिनी ने 150 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाया। डुमिनी और कैलिस ने पांचवें विकेट के लिए सर्वाधिक 124 रन जोड़े। मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने 32 रन बनाए थे जबकि एश्वेल प्रिंस ने 45 रनों का योगदान दिया था। कप्तान ग्रीम स्मिथ (0) और हाशिम अमला (19) ने हालांकि निराश किया था।
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने 100 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 49 रनों की कीमती पारी खेली। मोर्न मोर्कल 13 रन बनाकर आउट हुए लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 25 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका को 22 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, कैलिस, शान पोलक, गैरी कर्स्टन और मार्क बाउचर ने अपने देश के लिए 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications