Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने 520 रनों पर पारी घोषित की, वेस्टइंडीज की अच्छी शुरुआत

मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक माइकल हसी 81 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि मार्कस नॉर्थ ने 23 रन बनाए थे।

दूसरे दिन हसी अपने पुराने स्कोर में एक रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए लेकिन नॉर्थ ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। नॉर्थ ने 117 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।

नॉर्थ के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने भी 88 रन बनाए। हेडिन ने 91 गेंदों की तेज पारी के दौरान 11 चौके और दो छक्के जड़े। हेडिन और नॉर्थ ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़े।

इन दोनों के अलावा मिशेल जानसन ने भी 45 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। नेथन हॉरित्ज दो रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से क्रेमर रॉच और नरसिंह देवनारायन ने दो-दो सफलता हासिल की।

जवाब में खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम ने खबर लिखे जाने तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट खोए 46 रन बना लिए थे। कप्तान क्रिस गेल 23 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 34 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ट्रेविस डावलिन ने 11 रन बनाए थे।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+