सबक सीख लिया है हमने : राजपाल सिंह
भारतीय टीम ने चैम्पियंस चैलेंज टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। सेमीफाइनल में मिली हार ने भारत से अगले वर्ष खेली जाने वाली चैम्पियंस लीग में हिस्सा लेने का मौका छीन लिया।
गुरुवार को अर्जेटीना से स्वदेश लौटने पर राजपाल ने आईएएनएस से कहा, "हम टूर्नामेंट जीतने के लिए अर्जेटीना गए थे। हम यह मानकर चल रहे थे कि हम चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने की योग्यता हासिल करने में सफल रहेंगे लेकिन पाकिस्तान के हाथोंे मिली हार ने हमारी उम्मीद पर पानी फेर दिया।"
राजपाल मानते हैं कि अर्जेटीना से उनके साथ कई सकारात्मक बातें सीखकर आए हैं और उन्हीं को आधार बनाकर वे भारत में अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएंगे।
बकौल राजपाल, "हमने वहां काफी कुछ सीखा। हमने पाकिस्तान के खिलाफ तीन शॉर्ट कॉर्नरों को गोल में बदला। यह अच्छी शुरुआत है। सरदार सिंह को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हमारे लिए यह उत्साह की बात है। अब हम विश्व कप को ध्यान में रखकर तैयारी करेंगे। इस दौरान हमें बड़ी टीमों के खेल का विश्लेषण करना है। हमें पाकिस्तान के खिलाफ भी रणनीति बनानी होगी क्योंकि वह हमारे ही ग्रुप में है।"
राजपाल मानते हैं कि इस वर्ष टीम के प्रदर्शन में सुधार आया है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम के प्रदर्शन में सुधार आया है। हम एशिया कप में खेले और पांचवें स्थान पर रहे। चैम्पियंस चैलेंज में हम आठ श्रेष्ठ टीमों के बीच तीसरे स्थान पर रहे। इस लिहाज से हमने आगे की ओर कदम बढ़ाया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications