वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक पहले टेस्ट में कप्तान मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक, फवद आलम मध्यक्रम में बुरी तरह नाकाम रहे, इसे देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिस्बाह को न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया है।
पीसीबी ने कहा है कि नियमित कप्तान यूनुस खान की गैरमौजूदगी में पाकिस्तानी मध्यमक्रम में एक खालीपन आ गया है, जिसे भरने के लिए मिस्बाह का न्यूजीलैंड पहुंचना जरूरी हो गया है। वह शनिवार को न्यूजीलैंड पहुंचेंगे।
मिस्बाह को इस श्रृंखला के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। इसका कारण यह था कि वह बेहद खराब फार्म में चल रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।