नर्वस-90 का शिकार हुए साइमन कैटिच (लीड-1)
सिर्फ एक रन के अंतर से अपने करियर के नौवें शतक से चूकने वाले कैटिच ने 177 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौक लगाए। कैटिच के रूप में आस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका लगा। यह विकेट 260 रन के कुल योग पर गिरा।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम ने 68 ओवरों की समाप्ति के बाद दो विकेट के नुकसान पर 262 रन बना लिए थे। माइकल हसी 81 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि माइकल क्लार्क ने अपने खाते में एक रन जोड़ा था।
पहले विकेट के रूप में वॉटसन 89 रन बनाकर आउट हुए थे। वॉटसन ने 130 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। उन्होंने कैटिच के साथ पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े।
आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग 23 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। पोंटिंग ने 25 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया था। जरूरत पड़ने पर वह फिर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications