कथित प्रेमिकाओं को चुप रखने के लिए कीमत चुकाते थे वुड्स
समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' ने खबर दी है कि वुड्स के साथ संबंध रखने वाली कई महिलाओं ने दावा किया है कि गोल्फ स्टार उन्हें अपना मुंह बंद रखने के लिए हर महीने हजारों डॉलर दिया करते थे।
ऐसी ही एक महिला ने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार का आधिकारिक करार नहीं हुआ था लेकिन वुड्स ने साफ तौर पर कहा था कि वह चाहते हैं कि महिलाएं उनके अवैध संबंधों को लेकर हमेशा चुप्पी साधे रहें।
महिला ने कहा, "वुड्स हमें वायर सर्विस के माध्यम से पैसे दिया करते थे। अलग-अलग महिलाओं के लिए यह रकम अलग-अलग थी। किसी को वह हर महीने पांच हजार डॉलर दिया करते थे तो किसी को 10 हजार डॉलर। कोई-कोई तो उनसे मुंह बंद रखने के लिए हर महीने 20 हजार डॉलर लिया करती थी।"
समाचार पत्र के मुताबिक वुड्स ने शादी से पहले से महिलाओं को अपनी जबान बंद रखने के लिए पैसे देने शुरू कर दिए थे और यह शादी के बाद भी जारी रहा।
उल्लेखनीय है कि 29 नवंबर को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद से अब तक लगभग 14 महिलाएं वुड्स के साथ अवैध संबंधों की बात स्वीकार कर चुकी हैं।
इससे नाराज वुड्स की पत्नी एलिन नार्डेग्रेन क्रिसमस के बाद अपने पति को तलाक देने का फैसला कर चुकी हैं। यही नहीं, पेशेवर स्तर पर भी वुड्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि कई प्रमुख कंपनियों ने उनके साथ अपने करार खत्म कर लिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications