अब नहीं रही सायमंड्स और क्लार्क में दोस्ती
समाचार पत्र 'संडे टेलीग्राफ' से बातचीत के दौरान सायमंड्स ने खुलासा किया है कि अब उनकी क्लार्क के साथ दोस्ती नहीं रही। सायमंड्स के मुताबिक टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने अब तक एक बार भी क्लार्क से बात नहीं की है।
इस दोस्ती के टूटने के पीछे पिछले वर्ष डार्विन में बांग्लादेश के साथ खेले गए टेस्ट मैच से पहले की वह घटना है, जिसके कारण सायमंड्स को अनुशासनहीनता के लिए पहली बड़ी सजा झेलनी पड़ी थी।
कहा जाता है कि रिकी पोंटिंग की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे क्लार्क ने ही मछली पकड़ने के प्रकरण के बाद सायमंड्स को टीम से हटाने की सिफारिश की थी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने उनकी इस सिफारिश पर कार्रवाई करते हुए तत्काल सायमंड्स को टीम से हटा दिया था।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके सायमंड्स ने कहा, "मैं पिछली घटनाओं का जिक्र नहीं करना चाहता। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मैंने लंबे समय से क्लार्क से बात नहीं की है। मैं नहीं जानता कि वह मुझसे बात करने को इच्छुक हैं या नहीं। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि अब मैं उनका दोस्त नहीं हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications