दक्षिण अफ्रीका को लगा चौथा झटका, डिविलियर्स आउट (लीड-3)
दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट अब्राहम डिविलियर्स के रूप में गिरा। डिविलियर्स ने 66 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाए। उनका विकेट ग्रीम स्वान ने लिया। डिविलियर्स और हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस ने चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े।
चायकाल तक मेजबान टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस 93 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद थे जबकि जीन पॉल डुमिनी ने खाता नहीं खोला था।
इससे पहले, पारी की शुरुआत करने आए दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ खाता भी नहीं खोल सके जबकि हाशिम अमला 19 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ को स्टुअर्ट ब्रॉड ने मैच के दूसरे ओवर में विकेट के पीछे मैट प्रायर के हाथों कैच कराया।
स्मिथ का विकेट एक रन के कुल योग पर गिरा। अमला ग्राहम अनियंस का शिकार हुए। एश्वेल प्रिंस ने काफी हद तक अपनी टीम को संभालने का प्रयास किया लेकिन 45 रन के व्यक्तिगत योग पर वह भी चलते बने।
पिं्रस ने 94 गेंदों पर छह चौके लगाए। उन्होंने कैलिस के साथ 42 रनों की साझेदारी निभाई। उससे पहले उन्हों अमला के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े थे।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले, कैलिस, शान पोलक, गैरी कर्स्टन और मार्क बाउचर ने अपने देश के लिए 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications