Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को पहला झटका, सहवाग पेवेलियन लौटे (लीड-1)

तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदारा द्वारा फेंके गए मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर शानदार शुरुआत करने वाले सहवाग चौथी गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे।

विकेट के पीछे खड़े मेहमान कप्तान कुमार संगकारा ने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की। सहवाग ने राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में 102 गेंदों पर शानदार 146 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक सचिन तेंदुलकर और गौतम गंभीर ने खाता नहीं खोला था।

इससे पहले, भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम इस श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। उसने राजकोट में मंगलवार को खेला गया पहला मुकाबला 3 रन से जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 414 रन बनाए थे जबकि अंतिम गेंद फेंके जाने तक श्रीलंकाई टीम 411 रन ही बना सकी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+