विश्व के महानतम तेज गेंदबाजों में शुमार अकरम ने कहा, "किसी भी वजह से अगर पाकिस्तानी क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेलते हैं तो उन्हें सिर्फ वित्तीय नुकसान नहीं होगा बल्कि उनका क्रिकेट से जुड़ा भी नुकसान होगा।"
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार अकरम ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कम खेला है और ऐसे में अगर वे आईपीएल में खेलते हैं तो अगले वर्ष होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले उन्हें तैयारी का एक बड़ा मौका मिल जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से आग्रह किया कि वह आईपीएल से तीसरे संस्करण से जुड़े सभी मसलों को हल करे ताकि पाकिस्तानी खिलाड़ी इसमें खेल सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।