For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

धौनी की कमी खलेगी : सहवाग

By Staff

कटक के बाराबाती स्टेडियम में सोमवार को होने वाले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर रविवार को सहवाग ने कहा कि नई जिम्मेदारी से उन पर किसी तरह का दबाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि धौनी हमारे लिए मैच जिताऊ खिलाड़ी हैं। पिछले मैच में वे शतक लगाकर टीम को मैच में हमार वापस लाए थे।

सहवाग ने कहा कि धौनी एक बेहतर कप्तान के साथ ही मध्य क्रम के श्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। लेकिन कप्तान के रूप में मुझ पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं हैं। सभी टीम के लिए खेलते हैं और योगदान देते हैं ऐसे में कप्तानी मुश्किल नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं टीम का हिस्सा रहा हूं इसलिए मुझे पता है कि कौन किस तरह खेल रहा है। मुझे अपनी रणनीति मालूम है इसलिए इसमें किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

तिलकरत्ने दिलशान जैसे बल्लेबाजों को रोकने की तरकीब पर उन्होंने कहा कि इस तरह के अच्छे फार्म में चल रहे खिलाड़ी को रोकना काफी मुश्किल होता है। हम उसे रोकने के बजाय आउट करने पर जोर देंगे। मुझे भरोसा है कि जहीर खान, इशांत शर्मा और प्रवीण कुमार अपना काम बेहतर ढंग से करेंगे।

उल्लेखनीय है कि धौनी पर धीमी ओवर गति को लेकर दो एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगा है। वह कटक में सोमवार को खेले जाने वाली श्रृंखला के तीसरे और कोलकाता में 24 दिसंबर को खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे।

इस श्रृंखला के पहले दो मुकाबले बेहद रोचक रहे हैं। इस लिहाज से बाराबाती स्टेडियम में सोमवार को एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। राजकोट में बीते मंगलवार को खेला गया पहला मैच भारत ने तीन रनों से जीता था जबकि नागपुर में शुक्रवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने तीन विकेट से जीत हासिल की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+