श्रीलंका के खिलाफ भारत का दूसरा बड़ा स्कोर
इससे पहले भारतीय टीम ने 1986-87 सत्र में कानपुर में ही खेले गए टेस्ट मैच में सात विकेट पर 676 रन बनाए थे, जो श्रीलंका के खिलाफ उसका किसी एक पारी का सबसे बड़ा योग है।
भारतीय टीम की ओर से 1986-87 में खेले गए उस मैच में मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 199 रनों की बेशकीमती पारी खेली थी। यह करियर के अंत तक अजहर का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग रहा।
इस टेस्ट मैच में गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ ने ग्रीन पार्क में शतक पूरा किया। यह तीसरा मौका है जब भारत के तीन शीर्ष बल्लेबाजों ने एक मैच में शतक लगाए हैं।
132 वर्ष के क्रिकेट इतिहास में सिर्फ एक बार ऐसा मौका आया है, जब किसी टीम के पहले चार बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाया हो।
वर्ष 2007 में मीरपुर में बांग्लादेश के साथ खेले गए टेस्ट मैच में भारत की ओर से दिनेश कार्तिक (129), वसीम जाफर (138), राहुल द्रविड़ (129) और सचिन तेंदुलकर (122 नाबाद) ने शतक लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications