मुर्तजा फिटनेस टेस्ट में नाकाम, सकीबुल होंगे कप्तान
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने 27 अक्टूबर से शुरू हो रही इस श्रृंखला के लिए गुरुवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में स्पिनर अब्दुर रज्जाक को भी शामिल किया गया है। रज्जाक जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जिंबाब्वे दौरे पर नहीं जा सके थे।
मुर्तजा को इस साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के दौरान घुटने में चोट लगी थी। स्वदेश लौटने के बाद मुर्तजा ने मेलबर्न जाकर ऑपरेशन कराया था। मुर्तजा को आशा थी कि छह सप्ताह के सुधार कार्यक्रम के बाद वह टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। चयन समिति के अध्यक्ष रफीकुल आलम हालांकि अभी भी मुर्तजा के खेलने को लेकर आशावान हैं।
वापसी की संभावनाओं को देखते हुए बीसीबी ने मुर्तजा को जिंबाब्वे के साथ खेली जाने वाली आगामी श्रृंखला के लिए कप्तान नियुक्त किया था। उनकी अनुपस्थिति में बांग्लादेश टीम को वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले सकीबुल को उनका नायब नियुक्त किया गया था लेकिन अब हालात ने सकीबुल को एक बार फिर नेतृत्व करने का मौका दे दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications