हरियाणा में खुलेगा राष्ट्रीय स्तर का 'उड्डयन केंद्र'
एक अधिकारी ने कहा कि उड्डयन केंद्र पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर खोला जाएगा। यह केंद्र नई दिल्ली से 125 किलोमीटर दूर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर नारनौल हवाइ अड्डे पर खुलेगा।
गौरतलब है कि नए उड्डयन केंद्र खोलने की योजना पर नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और एयरो क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और कांग्रेसी सांसद सतीश शर्मा के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में सहमति बन गई।
मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि राष्ट्रीय विमानन गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला यह पहला उत्कृष्ट राष्ट्रीय केंद्र होगा। हरियाणा के युवाओं के अलावा दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के युवा भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
गौरतलब है कि इस उड्डयन केंद्र के उद्घाटन के मौके पर पैरा-सेलिंग, पैराशूट जंपिंग और स्काई डाइविंग जैसे खेल शामिल किए जाऐंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications