आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में वापसी कर सकते हैं यूनुस
अबू धाबी में न्यूजीलैंड के साथ आयोजित तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में मिली हार के बाद से यूनुस राष्ट्रीय टीम से दूर हैं। वह तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर भी नहीं गए।
इसके अलावा उन्होंने आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली टेस्ट श्रृंखला से भी खुद को दूर रखा है। यूनुस की अनुपस्थिति में पीसीबी ने मोहम्मद यूसुफ को पाकिस्तानी टीम की कमान सौंपी है।
लाहौर स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूनुस ने कहा, "अगले कुछ दिनों में मैं क्रिकेट की दुनिया में लौटूंगा।" यूनुस ने कहा कि वह अभी घरेलू एकदिवसीय मैचों में खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।
यूनुस ने कहा कि कप्तान के तौर पर यूसुफ शानदार काम कर रहे हैं। बकौल यूनुस, "न्यूजीलैंड में यूसुफ ने शानदार कप्तानी की है। साथ ही साथ वह वरिष्ठ बल्लेबाज की भी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications