Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रैना के बल्ले से भी निकला अर्धशतक, भारत के 200 रन पूरे (लीड-7)

अपना 35वां अर्धशतक पूरा करने वाले कप्तान धौनी ने 86 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाए थे जबकि सुरेश रैना ने 45 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। रैना 52 रन पर नाबाद थे।

भारत का चौथा विकेट विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली ने 65 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से 54 रन बनाए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 और कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़े।

कोहली के आउट होने से पहले तेंदुलकर 52 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 43 रन बनाकर स्पिन गेंदबाज असंथा मेंडिस की गेंद पर कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। तेंदुलकर का विकेट 81 रनों के कुल योग पर गिरा।

इससे पहले, भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के विकेट गंवाए। गंभीर 19 रन के कुल योग पर रन आउट हुए जबकि सहवाग का विकेट चार रन के कुल योग पर गिरा।

गंभीर दो रन बनाने के बाद दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। तेंदुलकर द्वारा खेले गए शॉट पर रन लेने के प्रयास में गंभीर क्रीज तक पहुंचने ही वाले थे कि अचानक एक श्रीलंकाई क्षेत्ररक्षक उनके रास्ते में आ गया। इसी बीच, एंजेलो मैथ्यूज के सीधे थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दीं।

दूसरी ओर, तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदारा द्वारा फेंके गए मैच के पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर शानदार शुरुआत करने वाले सहवाग चौथी गेंद को ठीक से पढ़ नहीं सके और उस बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगा बैठे। विकेट के पीछे खड़े मेहमान कप्तान कुमार संगकारा ने इसे लपकने में कोई गलती नहीं की। सहवाग ने राजकोट में खेले गए पहले मुकाबले में 102 गेंदों पर शानदार 146 रन बनाए थे।

भारतीय टीम इस श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। उसने राजकोट में मंगलवार को खेला गया पहला मुकाबला 3 रन से जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 414 रन बनाए थे जबकि अंतिम गेंद फेंके जाने तक श्रीलंकाई टीम 411 रन ही बना सकी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+