Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विटोरी ने आठवें क्रम पर खेलते हुए जुटाए सर्वाधिक रन

विटोरी ने इस क्रम पर खेलते हुए 43 मैचों की 57 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 43.86 के औसत से 2018 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

इससे पहले यह रिकार्ड वार्न के नाम था। वार्न ने 91 टेस्ट मैचों की 113 पारियों में आठ बार नाबाद रहते हुए 19.09 के औसत से 2005 रन बनाए थे। उनके खाते में 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

इस क्रम पर खेलते हुए भारत के लिए सर्वाधिक रन जुटाने का रिकार्ड कपिल देव के नाम दर्ज है। कपिल ने इस स्थान पर कुल 57 मैचों में बल्लेबाजी की। उन्होंने 58 पारियों में पांच बार नाबाद रहते हुए दो शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से 1777 रन बटोरे। कपिल का औसत 33.52 रहा।

इसके अलावा चमिंडा वास (1913), शान पोलाक (1796), मैल्कम मार्शल (1365), वसीम अकरम (1353), अनिल कुंबले (1265), मार्क बाउचर (1085) और सैयद किरमानी (1030) ने इस स्थान पर खेलते हुए 1000 से अधिक रन बटोरे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+