अंडर-19 टीम की क्षेत्ररक्षण संबंधी तैयारियों से खुश हैं यंग

By Staff

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यंग को वरिष्ठ टीम के साथ-साथ युवा टीम के साथ भी समय बिताने को कहा है और इसी को ध्यान में रखकर यंग राजकोट से नागपुर जाते समय बुधवार को एक दिन के लिए मुंबई में रुके और टीम की क्षेत्ररक्षण संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

बांद्रा-कुर्ला क्रिकेट मैदान पर अभ्यास कर रही अंडर-19 टीम के साथ काफी वक्त बिताने के बाद यंग ने कहा, "युवा टीम का क्षेत्ररक्षण काफी शानदार है और इस लिहाज से भारतीय क्रिकेट का भविष्य काफी उज्जवल दिखाई दे रहा है। मैं इस टीम की तैयारियों से खुश हूं।"

भारतीय टीम को 15 जनवरी से विश्व कप में हिस्सा लेना है। मौजूदा चैम्पियन होने के नाते उस पर खिताब बचाने का दबाव है। उससे पहले भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका में 20 दिसंबर से एक त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है। इस श्रृंखला की तीसरी टीम श्रीलंका है।

अंडर-19 टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर भारत को हमेशा से अच्छे खिलाड़ी दिए हैं। दो वर्ष पहले खिताब जीतने वाली टीम ने विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मनीष पांडेय जैसे अच्छे क्षेत्ररक्षक देश को दिए हैं। युवराज सिंह, सुरेश रैना और मोहम्मद कैफ जैसे बेहतरीन क्षेत्ररक्षक भी अंडर-19 टीम की ही देन रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, December 17, 2009, 1:15 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+