Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्रांस जाने की तैयारी कर रहे हैं वुड्स!

वेबसाइट 'एशेज शो बिज डॉट कॉम' के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि पत्नी एलिन नार्डेग्रेन के बच्चों के साथ अपने देश स्वीडन चले जाने के बाद वुड्स भी मीडिया की नजरों से बचने के लिए फ्रांस चले जाएंगे।

वेबसाइट ने दावा किया है कि वुड्स ने खासतौर पर अमेरिकी मीडिया से बचने के लिए फ्रांस जाने की तैयारी कर ली है। वुड्स इसके लिए फ्रांस में लाखों डॉलर कीमत के एक आशियाने की तलाश में जुट गए हैं।

वुड्स के एक करीबी ने वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, "वुड्स के कुछ प्रतिनिधि हाल ही में उन एजेंटों से मिले, जिन्होंने हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली को दक्षिणी फ्रांस में बेहद शानदार आशियाना खरीदने में मदद की थी।"

न्यूयार्क के आव्रजन अधिकारियों ने वुड्स द्वारा फ्रांस जाने को लेकर किसी प्रकार की कागजी कार्रवाई करने से फिलहाल इंकार किया है। आव्रजन अधिकारी हालांकि मानते हैं कि निजता बनाए रखने के लिए फ्रांस सबसे उपयुक्त जगह है क्योंकि वहां मीडिया को किसी की व्यक्तिगत जिंदगी में झांकने का अधिकार नहीं है।

इन दिनों वुड्स अपने फ्लोरिडा स्थित मकान में टेलीविजन पर कार्टून कार्यक्रम देखते हुए समय बिता रहे हैं। पत्नी और बच्चों के घर पर नहीं रहने के कारण वह बिल्कुल अकेले हैं। कुछ दोस्त हालांकि उनके साथ हैं लेकिन उनकी मौजूदगी में भी वह अपने अकेलेपन को दूर नहीं कर पा रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+