Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बकिंघम पैलेस में शुरू हुआ समारोह

भारतीय राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के हाथों गुरूवार को क्वींस बैटन ग्रहण करने के साथ ही दिल्ली में अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का सफ़र शुरु हो जाएगा.

ये कार्यक्रम लंदन के ऐतिहासिक बकिंघम पैलेस में शुरू हो गया है.

महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय राष्ट्रमंडल खेलों की बैटन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को सौंपेगी.

इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से बैटन ग्रहण करने के बाद इसे पेइचिंग ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय अभिनव बिन्द्रा को सौंपेगे.

इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों की एक तरह से शुरुआत हो जाएगी.

क्वींस बैटन रिले राष्ट्रमंडल खेलों की सबसे पुरानी परंपरा है.

बैटन रिले 340 दिन के राष्ट्रमंडल देशों के अपने अंतरराष्ट्रीय सफ़र में कुल एक लाख 90 हज़ार किलोमीटर का सफ़र तय करेगी.

भारत में इसका सफ़र 20 हज़ार किलोमीटर का होगा.

बैटन रिले एक लाख 70 हज़ार किलोमीटर का तय करने के बाद 25 जून का वाघा सीमा के जरिए भारत में प्रवेश करेगी.

भारत में बैटन रिले का कुल सफ़र 20 हज़ार किलोमीटर का होगा जो किसी मेजबान देश में अब तक का बैटन रिले का सर्वाधिक लंबा सफ़र है.

बैटन रिले भारत में 27 राज्यों और सात केंद्रशासित प्रदेशों से गुजरेगी.

लंदन में क्वींस बैटन रिले के लिए 35 सदस्यीय भारतीय दल लंदन में है जिसमें 11 बैटनधारक शामिल हैं.

इनमें अभिनव बिंद्रा के अलावा बीजिंग ओलंपिक के काँस्य पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और मुक्केबाज़ विजेन्द्र सिंह, 1958 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण विजेता मिल्खा सिंह और ओलंपियन गुरबचन सिंह रंधावा, 1980 के ऑल इंग्लैंड बैडमिटंन चैंपियन प्रकाश पादुकोण, 1983 की विश्वकप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान कपिलदेव, 2000 सिडनी ओलंपिक की काँस्य पदक विजेता भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा, पूर्व राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियन मिशा ग्रेवाल और हॉकी खिलाडी दिलीप टिर्की शामिल हैं. भारत में आगमन के बाद बैटन रिले 100 दिन तक पूरे देश का भ्रमण करेगी और एक अक्तूबर, 2010 को राजधानी दिल्ली पहुँचेगी.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में तीन अक्टूबर से 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+