वुड्स के चिकित्सक पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचने का आरोप
51 वर्षीय गालेआ टोरंटो में 'स्पोर्ट्स मेडिसीन एंड वेलनेस सेंटर' नाम से एक संस्थान चलाते हैं। बुधवार को रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने उन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने ग्राहकों को मानव शरीर में हार्मोन की मात्रा बढ़ाने वाली दवाई-एक्टोवेगिन अवैध तरीके से बेची है।
ऐसा कहा जा रहा है कि गालेआ के इन संपन्न ग्राहकों में वुड्स भी शामिल रहे हैं। एक्टोवेगिन नाम की दवाई बछड़े के खून से हासिल की जाती है। कनाडा में इसकी खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध है।
आरसीएमपी विभाग के मुताबिक वुड्स के अलावा गालेआ के ग्राहकों में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट डोनोवान बेले और कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। गालेआ टोरंटो एग्रोनेटस फुटबाल क्लब के प्रमुख फिजिशियन के रूप में भी कार्यरत हैं।
गालेआ पर लंबे समय से अवैध दवाइयों के आयात और निर्यात का भी आरोप लगा है। पुलिस को गालेआ की इस करतूत की जानकारी इस वर्ष सितंबर में उस समय हुई थी जब उसकी सहयोगी मैरी एन्नी काटालानो को अमेरिकी सीमा शुल्क अधिकारियों ने अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी का प्रयास करते हुए पकड़ा था।
पूछताछ के दौरान काटालानो ने स्वीकार किया कि वह गालेआ के कहने पर ही प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी करती है। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने काटालानो की कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications