French Open : राफेल नडाल ने कोर्डा को हराया, लगातार 14वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल रविवार को अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा को 6-1, 6-1, 6-2 से हरा दिया है। यह मुकाबला एक घंटा 55 मिनट तक चला। इस जीत के साथ 34 साल के नडाल ने लगातार 14वीं बार फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अपने 13वें फ्रेंच ओपन खिताब की तलाश में लगे नडाल ने शुक्रवार को इटली के स्टेफानो ट्रेवेगलिया को लगातार सेटों में 6-1, 6-4, 6-0 से हराकर क्वार्टरफाइल में जगह बनाई थी।

जीत के बाद नडाल ने मैच के बाद कहा, "मैं एक सेट गंवाए बिना क्वार्टर फाइनल में हूं और बहुत ही सकारात्मक अंक पा रहा हूं।" उन्होंने आगे कगा, ''यह एक वास्तविक सम्मान है कि मेरे से सेबेस्टियन को प्रेरणा मिली। मेरी पीढ़ी के सभी लोगों ने भावुक होने की बहुत कोशिश की, हर एक दिन खेलने की हमारी पूरी कोशिश है और अगर यह युवा पीढ़ी के लिए एक अच्छी प्रेरणा है तो वह अच्छा है। मैं इसके लिए बहुत खुश हूं। "

सेबेस्टियन की तारीफ करते हुए नडाल ने कहा, ''मुझे वास्तव में विश्वास है कि हम सभी सेबेस्टियन को एक महान खिलाड़ी के रूप में देख रहे हैं। वह जवान है। बेशक, कुछ महत्वपूर्ण क्षणों में उनसे कुछ गलतियां हुईं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंद को मारा वह वास्तव में प्रभावशाली था।''

दूसरी ओर शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच ने 153वीं रैंकिंग पर काबिज डेनियल इलाही गालान को हराकर लगातार 11वें वर्ष फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश किया। जोकोविच ने 6-0 6-3 6-2 की जीत से 'बिग थ्री' में अपने प्रतिद्वंद्वियों राफेल नडाल और रोजर फेडरर के लगातार 11वें वर्ष चौथे दौर में पहुंचने के रिकॉर्ड की बराबरी की। जोकोविच का इस तरह 2020 में जीत का रिकॉर्ड 34-1 हो गया है। वह यहां दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब और 18वां ग्रैंडस्लैम जीतने की कोशिश में जुटे हैं। अब सोमवार को उनका सामना 15वें नंबर के कारेन खाचानोव से होगा।

Read more about: french open tennis rafael nadal
Story first published: Sunday, October 4, 2020, 21:23 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+