Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : तैयारियों को लेकर संतुष्ट नहीं हैं शीला (लीड-1)

दीक्षित ने रविवार को आयोजित मंत्रियों के समूह की बैठक के बाद एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कहा, "मैं अभी भी तैयारियों के समय रहते पूरा होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं। हालांकि मैं आशा करती हूं कि हर काम समय पर पूरा हो जाएगा।"

मंत्रियों का समूह राजधानी में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए नियमित तौर पर बैठक करता है। राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन अगले वर्ष 3 से 14 अक्टूबर के बीच होना है।

इससे पहले, शनिवार को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल ने कहा था कि आयोजन स्थलों पर जारी तैयारियों में देरी इन खेलों के सफल आयोजन के लिहाज से गंभीर चिंता का विषय हैं।

फेनेल ने मुख्य रूप से सी.पी. मुखर्जी स्विमिंग कॉम्पलेक्स और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी निर्माणकार्य में हो रही देरी को लेकर चिंता जाहिर की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उद्घाटन और समापन समारोह का आयोजन होना है।

फेनेल ने कहा, "कुछ आयोजन स्थलों पर निर्माण कार्य के पूरा होने को लेकर हमें हर वक्त आश्वासन मिल रहा है लेकिन निर्माण कार्य में देरी चिंता का विषय है। इस देरी का आयोजन समिति के परिचालन संबंधी निर्णयों पर असर पड़ेगा।"

फेनेल ने आयोजन समिति को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि निर्माण कार्यो को पूरा करने को लेकर अब जो समय सीमा पुनर्निर्धारित की गई है, उसमें देरी नहीं होनी चाहिए। आयोजन समिति को निर्माण कार्य में जारी प्रगति को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में निर्माण कार्य इस वर्ष दिसंबर में पूरा होना था लेकिन स्टेडियम के आर-पार बनाई जाने वाली 90 मीटर लंबी सुरंग के कारण इसमें तीन महीने की देरी की बात कही गई है। दो दिन पहले आयोजन समिति ने कहा था कि यह स्टेडियम अगले वर्ष जून से पहले पूरी तरह तैयार नहीं पाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+