वेबसाइट 'स्काई न्यूज' के मुताबिक बुधवार को क्षेत्ररक्षण का अभ्यास करते वक्त सरवन की पीठ में चोट लगी। सरवन की चोट का आकलन किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी हड्डी नहीं बल्कि मांसपेशियां चोटिल हुई हैं।
वेस्टइंडीज टीम के फिजियो सी.जे. क्लार्क ने कहा कि सरवन को लेकर अभी भी संशय बरकरार है। उधर, कैरेबियाई टीम प्रबंधन ने कहा है कि सरवन की गैरमौजूदगी में ट्रेविस डॉवलिंग और नरसिंह देवनारायण में से किसी एक को पारी की शुरुआत करने के लिए उतारा जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।