For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सहवाग करेंगे कप्तानी, धौनी की जगह खेलेंगे कार्तिक (लीड-2)

By Staff

भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को 21 दिसंबर को कटक में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मैच और 24 दिसम्बर को कोलकाता में होने वाले चौथे एकदिवसीय मैच के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है।

राष्ट्रीय चयन समिति ने चेन्नई में शनिवार को हुई बैठक के बाद भारतीय टीम की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में धीमी ओवर गति के कारण भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पर शनिवार को दो एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगा दिया गया।

मैच रैफरी जेफ क्रो ने धौनी के खिलाफ दो मैचों का प्रतिबंध लगाया। जुर्माना स्वरूप भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों की मैच फीस में भी 40 फीसदी की कटौती की गई।

इस प्रतिबंध के कारण धौनी कोलकाता और कटक में होने वाले अगले दो मैचों के दौरान मैदान से बाहर रहेंगे। धौनी दिल्ली में 27 दिसंबर को होने वाले श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच में टीम की कमान फिर संभालेंगे।

भारतीय क्रिकेट टीम इस प्रकार है:

विरेंद्र सहवाग (कप्तान), गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, जहीर खान, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, विराट कोली, इशांत शर्मा, सुदीप त्यागी, प्रज्ञान ओझा और प्रवीन कुमार ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+