Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 302 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए। धौनी 111 गेंदों पर आठ चौकोंे और दो छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 43, विराट कोहली ने 54 और सुरेश रैना ने 68 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रैना ने धौनी के साथ पांचवें विकेट के लिए 126 रन जोड़े। रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

हालांकि वीरेंद्र सहवाग (4) और गौतम गंभीर (2) सस्ते में आउट हुए। भारतीय टीम पांच मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। उसने राजकोट में मंगलवार को खेला गया पहला मुकाबला 3 रन से जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+