पीटरसन और ट्रॉट ने इंग्लैंड को संभाला (लीड-1)
इंग्लैंड की टीम ने एक समय मात्र 27 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन जोनाथन ट्रॉट (नाबाद 18) और केविन पीटरसन (नाबाद 39) ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 67 रन जोड़कर काफी हद तक अपनी टीम को मुश्किल से उबार लिया है।
ट्रॉट ने 81 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए हैं जबकि पीटरसन ने अपनी तेज पारी में 63 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके जड़े हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए 270 रनों की जरूरत है जबकि पांचवें दिन 59 ओवरों का खेल शेष है।
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 11 रन बनाने वाली इंग्लैंड टीम ने मैच के पांचवें दिन के पहले सत्र में जेम्स एंडरसन (10) और एलिस्टर कुक (12) के विकेट गंवाए हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 418 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की पहली पारी 356 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला के 100 रनो की बदौलत सात विकेट पर 301 (घोषित) रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 364 रनों का लक्ष्य रखा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications