फ्रेंच ओपन: ब्लैक कैटशूट में नहीं दिखेंगी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स , ये है वजह

नई दिल्ली।अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स व उनके प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। हाल ही में टेनिस कोर्ट में ब्लैक कैटसूट पहनकर खेलने उतरीं सेरेना विलियम्स की इस ड्रेस पर रोक लगा दी गई है। अपने करिश्माई करियर में गजब का खेल दिखाने वाली सेरेना को फ्रेंच ओपन में कैटसूट पहनने की इजाजत नहीं दी गई है।

फ्रेंच टेनिस संघ के प्रेसिडेंट बर्नार्ड जिउडिसेली का कहना है कि फ्रेंच ओपन के लिए हम एक नया ड्रेस कोड ला रहे हैं। कभी-कभी खिलाड़ी कपड़ों के मामले में कुछ ज्यादा ही आगे निकल जाते हैं। एक मैगजीन के इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि खेल और जगह को ध्यान में रखकर ही खिलाड़ी को कपड़े पहनना चाहिए। खिलाड़ियों को खेल के नियमों की इज्जत करनी चाहिए और उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए। फ्रेंच ओपन के लिए भी ड्रेस का निर्धारण किया जाएगा।हालांकि यह नियम विम्बलंडन की तरह सख्त नहीं होंगे लेकिन फिर भी हमने ड्रेस निर्धारित कर दिया है।

बता दें कि मां बनने के बाद सेरेना ने पहली बार कोर्ट पर कैटसूट पहनकर वापसी की थी। सेरेना ने बीबीसी से एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कैटसूट पहनने के बाद सुपर हीरो जैसा महसूस होता है।उन्होंने कैटसूट पहनकर क्रिस्टीना प्लास्कोवा पर 7-6 (7-4) 6-4 से जीत दर्ज की थी।

बता दें कि सेरेना प्रेगनेंट होने के कारण पिछले साल पूरे डब्ल्यूटीए सीजन से बाहर रही थीं। उन्होंने कहा था कि, 'मैंने कई लेख पढ़े हैं जिनमें लिखा था कि डिलीवरी के बाद के भावनात्मक उतार-चढ़ाव तीन साल तक रह सकते हैं।' सेरेना सैन जोस में पहले ही दौर में गैर वरीय योहाना कोंटा से 6-1, 6-0 से हार गई जो उनके करियर की सबसे शर्मनाक साबित हुई।

अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने ब्वॉयफ्रेंड एलेक्सिस ओहेनियन से शादी रचाई है। सेरेना और ओहेनियन का दो साल से भी अधिक समय से अफेयर चल रहा था। सेरेना अब एक बेटी की मां हैं। दोनों ने पिछले साल दिसंबर में सगाई की थी। सेरेना का ब्वॉयफ्रेंड ओहेनियन रेडिट के सह-संस्थापक हैं।

अमेरिका में स्थित लुसियाना के कंटेंपरेरी आर्ट सेंटर में हुई इस शादी समारोह को 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' का नाम दिया गया था। शादी समारोह में किम कार्दशियां, वीनस विलियम्स, बियोंसे समेत करीब 250 लोगों ने शिरकत किया।समारोह का यादगार बनाने के लिए ऐतिहासिक आर्ट सेंटर का मुख्य अहाता सुगंध वाले फूलों और क्रिस्टल से सजाया गया था।

Story first published: Saturday, August 25, 2018, 10:03 [IST]
Other articles published on Aug 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+