न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'द डोमिनियन पोस्ट' के मुताबिक ओरम की पत्नी को अगले महीने बच्चे को जन्म देना था लेकिन उन्हें सूचना दी गई कि उनकी पत्नी इसी सप्ताह बच्चे को जन्म दे सकती हैं।
इसी को ध्यान में रखते हुए ओरम ने पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला से पहले ही स्वदेश लौटने का फैसला किया।
ओरम की विदाई के कारण कीवी टीम में एक और तेज गेंदबाज की कमी हो गई है। इससे पहले टीम प्रबंधन ने घोषणा की थी कि तेज गेंदबाज कइल मिल्स कंधे में चोट के कारण ट्वेंटी-20 मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।