गेल की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज के 100 रन पूरे (लीड-1)
कप्तान क्रिस गेल 52 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेल ने 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अलावा ट्रेविस डॉवलिन ने 59 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए हैं।
इससे पहले, आस्ट्रेलियाई टीम ने गुरुवार को अपनी पहली पारी सात विकेट पर 520 रन बनाकर घोषित कर दी। मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने तक माइकल हसी 81 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि मार्कस नॉर्थ ने 23 रन बनाए थे।
दूसरे दिन हसी अपने पुराने स्कोर में एक रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए लेकिन नॉर्थ ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। नॉर्थ ने 117 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। नॉर्थ के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने भी 88 रन बनाए। हेडिन ने 91 गेंदों की तेज पारी के दौरान 11 चौके और दो छक्के जड़े। हेडिन और नॉर्थ ने पांचवें विकेट के लिए 89 रन जोड़े।
इन दोनों के अलावा मिशेल जानसन ने भी 45 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। नेथन हॉरित्ज दो रन बनाकर नाबाद लौटे। वेस्टइंडीज की ओर से क्रेमर रॉच और नरसिंह देवनारायन ने दो-दो सफलता हासिल की।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट बराबरी पर छूटा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications