मध्यरात्रि में गोल्फ खेलते देखे गए वुड्स
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक लगभग एक दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ संबंधों का खुलासा होने के बाद उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन जहां उन्हें तलाक देने का फैसला कर चुकी हैं वहीं कई बड़े प्रायोजक उनके साथ अपना करार तोड़ चुके हैं। ऐसी स्थिति में तनावग्रस्त वुड्स ने सबसे छुपकर मध्यरात्रि में गोल्फ खेलकर इससे छुटकारा पाने की कोशिश की।
वुड्स गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले चुके हैं लेकिन इस खेल के प्रति उनका प्यार और लगाव अब तक खत्म नहीं हुआ है। यही कारण है कि मीडिया की नजरों से बचने के लिए वुड्स ने अपने घर के पास स्थित एक गोल्फ कोर्स में गोल्फ खेलना उचित समझा।
वुड्स के एक पड़ोसी ने कहा, "वुड्स रात ढलने के बाद गोल्फ खेलने जाते हैं। वह नहीं चाहते कि कोई उन्हें देखे। वुड्स जैसे जुनूनी खिलाड़ी के लिए गोल्फ से बढ़कर और क्या हो सकता है।"
वुड्स के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि उनकी पत्नी उन्हें क्रिसमस के बाद तलाक देने का फैसला कर चुकी हैं। एलिन ने कहा है कि वह तलाक के बदले वुड्स से अपने और अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए 56.4 करोड़ डॉलर मांगेगी।
विवाहेत्तर संबधों का खुलासा होने के बाद जिलेट और एक्सेंशुअर जैसे बड़े प्रायोजक वुड्स का साथ छोड़ चुके हैं जबकि पेप्ली और एटी एंड टी जैसी दो बड़ी कंपनियां इस संबंध में गंभीरता से विचार कर रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications