Rio olympics Rowing : नौकायन के पुरुष स्कल्स क्वॉर्टरफाइनल में दत्तू बब्बन भोकनल रहे चौथे स्थान पर
नई दिल्ली। भारत की मंगलवार को रियो ओलंपिक की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। रोइंग में नाविक दत्तू बब्बन भोकानल पुरुष एकल स्कल्स के क्वॉर्टरफाइनल में चौथ स्थान हासिल कर सके। वहीं क्रोएशिया, ग्रेट ब्रिटेन, पोलैंड के रोवर्स टॉप 3 पोजीशन पर रहे। रियो ओलंपिक 2016 : देखिये भारत की बेटी दीपा करमाकर का यह शानदार वॉल्ट वीडियो
शुरुआत में दत्तू तीसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन 1000 मीटर की रेस पूरी होने तक वह चौथे स्थान पर आ गए। यह रेस 1500 मीटर की थी और आखिर तक वह चौथे स्थान पर रहे।
इससे पहले दत्तू ने रोइंग के क्वॉलीफाइंग राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया था। बब्बन सेना में हैं और 2000 मीटर रेस में 7 मिनट 21.67 सेकंड के वक्त के साथ वह क्यूबा के एंजेल फौरनियर रोड्रिगेज़ और मैक्सिको के जुआन कालरेस काबरेरा से पीछे रहे। रियो ओलंपिक तीसरा दिन राउंडअप: एक ख़बर में जानिए भारतीय प्रदर्शन की पूरी जानकारी व रिज़ल्ट
इस स्पर्धा में कुल छह हीट आयोजित होती है और प्रत्येक हीट में छह खिलाड़ी होते हैं। प्रत्येक हीट से शीर्ष-3 को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
