गेल के नाम पांचवां तीव्रतम टेस्ट शतक
गेल ने पर्थ की उछाल लेने वाली पिच पर आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए मात्र 70 गेंदों पर शतक पूरा किया। गेल ने अपनी इस पारी के दौरान नौ चौके और छह छक्के लगाए।
टेस्ट मैचों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स के नाम है। विश्व क्रिकेट के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले रिचर्ड्स ने 1985-86 सत्र में सेंट जोंस में इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 56 गेंदों पर सैकड़ा लगाया था।
इस फेहरिस्त में दूसरे क्रम पर आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 2006-07 सत्र में पर्थ में इंग्लैंड के खिलाफ 57 गेंदों पर शतक पूरा किया था।
तीसरे क्रम पर आस्ट्रेलिया के जैक ग्रेगरी का नाम है, जिन्होंने 1921-22 सत्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में 67 गेंदों पर शतक लगाया था।
इस क्रम में गेल से ठीक पहले वेस्टइंडीज के एक अन्य बल्लेबाज शिवनारायन चंद्रपॉल का नाम है। चंद्रपॉल ने 2002-03 सत्र में आस्ट्रेलिया के खिलाफ जॉर्जटाउन में 69 गेंदों पर 100 रन पूरे किए थे।
भारत के लिए अब तक का सबसे तेज शतक लगाने वाले कपिल देव इस सूची में आठवें क्रम पर हैं। कपिल ने 1986-87 सत्र में कानपुर में श्रीलंका के खिलाफ 74 गेंदों पर शतक लगाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications