आस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट 35 रन से जीता, श्रंखला पर 2-0 से कब्जा
इसी के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की यह श्रृंखला 2-0 से जीत ली। आस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में खेला गया पहला टेस्ट मैच एक पारी और 65 रनों से जीता था। एडिलेड में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था।
वेस्टइंडीज टीम को जीत के लिए 359 रन बनाने थे। उसने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए थे। मैच के पांचवें दिन रविवार को वेस्टइंडीज टीम अपने एक दिन पुराने स्कोर में 15 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।
आस्ट्रेलिया की ओर से डगलस बोलिंगर और मिशेल जानसन ने तीन-तीन सफलताएं अर्जित कीं। शेन वॉटसन को दो विकेट मिले जबकि क्लिंट मैके और नेथन हॉरित्ज ने एक-एक सफलता हासिल की।
आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 520 रनों पर घोषित कर दी थी जबकि वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में कप्तान क्रिस गेल के शानदार शतक की मदद से 312 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज टीम ने दूसरी पारी में आस्ट्रेलियाई टीम को 150 रनों पर ही समेट दिया था। इस तरह उसे जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य मिला था।
पहली पारी में ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान क्रिस गेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही गेल को मैन ऑफ द सीरीज खिताब से भी नवाजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications