वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 23 वर्ष के काबायाशी ने 2009 में स्थानापन्न चालक के तौर पर टीम के संस्थापक और मालिक पीटर साउबर को प्रभावित किया है।
साउबर ने कहा, "काबायाशी एक प्रतिभाशाली चालक हैं। मैं उनके साथ आगे भी करार जारी रखने की उम्मीद कर रहा हूं। आशा है कि मेरी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वह टीम को सफलता दिलाएंगे।"
काबायाशी ने साउबर टीम के चालक टीमो ग्लॉक के स्थान पर 2009 सत्र की दो रेस में हिस्सा लिया था। ग्लॉक चोटिल हो गए थे।
ग्लॉक का स्थान लेते हुए काबायाशी ने इंटरलागोस ग्रां पी में नौवां स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने अबू धाबी में छठा स्थान प्राप्त करते हुए टीम के लिए तीन अंक जुटाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।