Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईडन की 'तरक्की' से संतुष्ट है आईसीसी

आईसीसी के तीन सदस्यीय दल ने सोमवार को ईडन का निरीक्षण किया था। इस दल को क्रिकेट प्रेमियों के विरोध का सामना करना पड़ा था। क्रिकेट प्रेमियों ने काले झंडे लहराकर ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच छीने जाने को लेकर विरोध जाहिर किया था।

मंगलवार को जारी अपने बयान में आईसीसी ने साफ कर दिया है कि उसके निरीक्षण दल की राय यह है कि वह ईडन में जारी निर्माण कार्य की प्रगति से खुश है और इसी वजह से ईडन में बाकी के तीन विश्व कप मैचों का आयोजन कराने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोर्गाट ने कहा, "ईडन ने 25 जनवरी के बाद निमार्ण कार्य में काफी तरक्की की है। हम इससे खुश हैं। जिस रफ्तार से वहां काम चल रहा है, उसे जारी रखा गया तो हम मानते हैं कि मार्च तक यह स्टेडियम विश्व कप के बाकी के मैचों के आयोजन के लिए तैयार हो जाएगा।"

भारत-इंग्लैंड मुकाबले के लिए गत 27 जनवरी को अयोग्य ठहराए जाने के बाद ईडन को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सात फरवरी का समय दिया गया था। इसी के अंतर्गत आईसीसी का दल ईडन पहुंचा और लगभग तीन घंटे तक विभिन्न स्तरों पर उसका निरीक्षण किया।

आईसीसी दल ने मुख्य मैदान का मुआयना करने के साथ-साथ दो गैलरियों, ड्रेसिंग रूम, कुछ कॉरपोरेट बॉक्स का भी निरीक्षण किया था। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) ने कहा था कि इस दल ने साइट स्क्रीन का निरीक्षण करने में काफी वक्त लगाया था।

आईसीसी का यह दल जब स्टेडियम का निरीक्षण कर रहा था, तभी स्टेडियम के बाहर लगभग 50 क्रिकेट प्रेमियों ने काले झंडे लहराकर उसका विरोध किया था। क्रिकेट प्रेमियों ने आईसीसी पर जानबूझकर ईडन से भारत-इंग्लैंड मैच छीनने का आरोप लगाया है।

भारत-इंग्लैंड मैच की मेजबानी छीने जाने के बाद ईडन अब दक्षिण अफ्रीका बनाम आयरलैंड (15 मार्च), नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड (18 मार्च) और जिम्बाब्वे बनाम केन्या (20 मार्च) के रूप में तीन मैचों की मेजबानी करेगा। भारत-इंग्लैंड मुकाबला बेंगलुरू स्थानांतरित किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 8, 2011, 17:30 [IST]
Other articles published on Feb 8, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+