चीन करेगा 2023 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी!
वैसे भारत में क्रिकेट को लेकर क्रेज किसी से छिपा नहीं है। वहां क्रिकेट का जुनून इस कदर है कि लोग भद्र जनों के इस खेल को धर्म तक करार देते हैं। कई मामलों में भारत से आगे या समानांतर चलने वाला चीन अब क्रिकेट में भी प्रतिस्पर्धा दे सकता है।
आस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक अगले वर्ष चीन एशियाई खेलों का आयोजन करेगा जिसमें पहली बार क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। गुआनझाऊ शहर में क्रिकेट के लिए चीन एक स्टेडियम बनवा रहा है। इस स्टेडियम में 12,000 से अधिक दर्शक बैठ सकेंगे।
चीन में औपचारिक रूप से वर्ष 2005 में क्रिकेट खेलने का चलन आरंभ हुआ था। अब वहां कई स्थानों पर किशोर हाथों में गेंद और बल्ला थामे देखे जा सकते हैं। वह कुछ दिनों में होने जा रहे एशिया क्रिकेट परिषद के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट भी हिस्सा ले रहा है।
अखबार का कहना है कि चीन में पाकिस्तान और श्रीलंका के कई कोच नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहां क्रिकेट से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को पुख्ता किया रहा है। संभव है कि आगे चलकर एशिया में चीन की क्रिकेट टीम भी भारत, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी शीर्ष टीमों को कड़ी टक्कर दे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications