Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मौत के रिंग के किंग निकले संग्राम सिंह, डेथ वारंट साइन करने के बाद बने चैंपियन

नई दिल्ली। एक बार फिर से पहलवान संग्राम सिंह चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी लिव इन पार्टनर और मंगेतर पायल रोहतगी नहीं बल्कि उनका खुद का संग्राम है। जी हां संग्राम सिंह ने कनाडा के जो. ई. लीजेंड को हरा कर नए डब्ल्यूडब्ल्यूपी कॉमनवेल्थ चैंपियन बन गये हैं। इस चैंपियनशिप के लिए संग्राम सिंह को डेथ वारंट पर साइन करना पड़ा था।

क्योंकि खेल के नियम के मुताबिक इस खेल में खिलाड़ी की जान भी जा सकती है इसलिए खेल शुरू होने से पहले उन्हें अपने डेथ वारंट पर साइन करना पड़ता है कि अगर उन्हें खेल के दौरान कुछ होता है तो उसके लिए जिम्मेदार वो खुद होंगे।

संग्राम सिंह के लिए यह मुकाबला काफी अहम था क्योंकि वो पूरे तीन साल के लंबे ब्रेक के बाद इस बार रिंग में उतरे थे जहां उन्होंने साबित कर दिया कि लगन और मेहनत से हर मुकाबले को जीता जा सकता है। आपको बता दें कि संग्राम सिंह चोट के कारण पूरे तीन साल पहलवानी से दूर थे, ऐसे में उनकी यह जोरदार वापसी काफी मायने रखती है।

<center><iframe width="100%" height="510" src="https://www.youtube.com/embed/X1lmtF9lO-0" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+