खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने तेरह ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए थे। सनथ जयसूर्या 19 रन और संगकारा बिना कोई रन बनाए क्रीज पर थे।
तिलकरत्ने दिलशान 20 रन बनाकर 11वें ओवर में जहीर खान की गेंद पर विकेटकीपर धौनी को कैच दे बैठे। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
कोहरे के कारण मैच 15 मिनट देरी से शुरू हुआ। दो मैचों के प्रतिबंध के बाद इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की वापसी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*