Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

स्पेनिश लीग : ओसासुना के हाथों रियल की हार

इस हार ने रियल के स्पेनिश लीग चैम्पियनशिप जीतने के प्रयासों को तगड़ा झटका दिया है। वह तालिका में सबसे ऊपर चल रहे बार्सिलोना से सात अंक पीछे है।

बार्सिलोना ने शनिवार को हक्र्यूलिस पर मिली 2-1 की जीत के साथ 21 मैचों से 58 अंक जुटा लिए हैं जबकि रियल के खाते में इतने ही मैचों से 51 अंक आए हैं।

बार्सिलोना ने शनिवार को स्पेनिश लीग में अपनी लगातार 15वीं जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ उसने लगातार सर्वाधिक 15 मैच जीतने के रियल के 50 वर्ष पुराने रिकार्ड की बराबरी की थी।

बहरहाल, रियल को चौंकाने वाली हार देने में ओसासुना के स्ट्राइकर जेवियर कामुनास का बड़ा हाथ है। कामुनास ने 62वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया और अपने क्लब के प्रशंसकों के बीच हीरो बन गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 31, 2011, 13:00 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+